फ़िलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस्राईल के वहशियाना हमलों में 436 निर्दोष फ़िलिस्तीनी शहीद हुए हैं, जिनमें 91 बच्चे और 61 महिलाएँ शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ज़ायोनी हमलों में घायल लोगों की संख्या 2271 तक पहुँच गई है, जिनमें 244 बच्चे और 151 महिलाएँ शामिल हैं।
दूसरी ओर, हिब्रू मीडिया ने कहा कि युद्ध के तीसरे दिन भी, ज़ायोनी सेना गाजा के आसपास हमास के नियंत्रण वाले क्षेत्रों को मुक्त कराने में विफल रही।
फ़िलिस्तीनी आंतरिक मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि ज़ायोनी ताकतों ने फ़िलिस्तीन में बड़े पैमाने पर नागरिक बस्तियों और सार्वजनिक संपत्तियों को निशाना बनाया है, जिससे बड़ी संख्या में निर्दोष नागरिक प्रभावित हुए हैं।
ज़ायोनी युद्धक विमानों ने ग़ज़्ज़ा के पश्चिम में शेख अहमद यासीन मस्जिद पर बमबारी की और उसे नष्ट कर दिया।
इस बीच, ज़ायोनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने फ़िलिस्तीनियों के हमले में घायल हुए लोगों की संख्या जारी करते हुए कहा है कि अब तक हमास के हमलों में 2382 ज़ायोनी घायल हुए हैं, जिनमें से 354 की हालत गंभीर है। ज़ायोनी चैनल-12 ने मृतकों की संख्या 700 बताई है।